डबल मर्डर मिस्ट्री :- हरियाणा के फरीदाबाद के अंतर्गत आने वाले जसाना नाम के गांव में एक परिवार रहता था। इस परिवार में केवल दो ही सदस्य थे, जिसमें पति का नाम सुखबीर चंदीला और पत्नी का नाम मोनिका चंदीला था। सुखबीर वैसे तो फरीदाबाद से बिलोंग करते थे,
उनका बाकी परिवार फरीदाबाद में ही रहता था। लेकिन 2 साल पहले ही उन्होंने जसाना नाम के इस गांव में अपना एक लग्जरी हाउस बनाया था, जो तीन मंजिला था। और जो इनकी वाइफ थी मोनिका चंदीला, उसका मायका भी इसी गांव में था, यानी कि मोनिका चंदीला के परिवार वाले भी इसी जसाना नाम के गांव में रहते थे।

जो मोनिका के फादर थे, वो डेरी फार्म का बिजनेस चलाते थे। मोनिका चंदीला का एक बड़ा भाई भी था और एक छोटा भाई था, जिसका नाम मनीष था। साथ ही मोनिका के पति सुखबीर चंदीला अपने भाइयों के साथ लिक्विड फिलिंग फैक्ट्री चलाया करते थे।
ये दोनों ही परिवार पैसे से बहुत समृद्ध थे क्योंकि जो सुखबीर है, उसकी खुद की फैक्ट्री थी, और जो मोनिका के परिवार वाले थे, उनका खुद का डेरी फार्म बिजनेस था। तो पैसे की कोई कमी नहीं थी। दोनों परिवार में मेलजोल भी बहुत अच्छा था। ऐसे ही समय बीतता जा रहा था।
अक्सर जो मोनिका चंदेला हैं, वह शाम के वक्त जब घूमने जाती थीं, तो अपने पिता के डेरी फार्म से घर के लिए दूध लेकर आया करती थीं। और कई बार अगर मोनिका नहीं जाती थी, तो मोनिका का छोटा भाई मनीष जो है, उनके घर पर ही दूध पहुंचा देता था।
अब यह समय था 11 अगस्त 2020 का, जब कोविड का दौर था और लॉकडाउन लगा हुआ था। तो 11 अगस्त को मोनिका दूध लेने के लिए अपने पिता के डेरी फार्म पर नहीं जाती है। अक्सर ऐसा होता भी था। तो उसके पिता, उसके भाई मनीष को फोन करते हैं और कहते हैं कि अपनी बहन के यहां दूध लेकर चला जाए। और उससे पहले वे मोनिका को फोन भी करते हैं, लेकिन वह फोन नहीं उठाती।
इसके बाद वह अपने दामाद यानी कि सुखबीर चंदीला को फोन करते हैं, लेकिन वो भी फोन नहीं उठाता। इसके बाद मनीष अपने डेरी फार्म से दूध लेकर अपनी बहन यानी कि मोनिका के घर जाता है। वो वहां जाकर देखता है कि घर के बाहर की सारी लाइटें बंद पड़ी हैं, बिल्कुल अंधेरा हुआ है, जबकि पहले ऐसा कभी नहीं होता था। लेकिन वह घर में जाता है।
दूसरी चौकाने वाली बात यह थी कि घर का मेन डोर भी खुला हुआ था। मनीष को कुछ तो अजीब लग रहा था कि अक्सर जो है, मेन डोर बंद होता था, लाइटें खुली होती थीं। आज ऐसा नहीं है। लेकिन उसके बावजूद भी वह घर में एंटर करता है, अपनी बहन को आवाज लगाता है, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिलता।
अब उसके बाद वह किचन में जाता है, और जैसे ही वह घर की लाइटें ऑन करता है, तो वह देखकर चौक जाता है क्योंकि किचन के आसपास बहुत सारा खून पड़ा हुआ था। वहां पर बहुत से पैरों के निशान थे, जो कि खून से बने हुए थे।
अब वह जो खून के निशान हैं, वो उस घर के बेडरूम तक जा रहे थे। अब डरते हुए मनीष बेडरूम की तरफ जाता है, और जैसे ही वह बेडरूम का दरवाजा खोलता है, तो उसकी चीख निकल जाती है। उसकी चीख सुनकर बाकी पड़ोसी भी इकट्ठा हो जाते हैं।

और जब सभी घर के अंदर आकर देखते हैं और बेडरूम में जाते हैं, तो वह पाते हैं कि घर में सुखबीर चंदीला और उनकी पत्नी मोनिका चंदीला की डेड बॉडी पड़ी हुई है।
किसी ने बड़ी बेरहमी से पहले उन दोनों के हाथ-पैर बांधे, उनके मुंह पर डक टेप बंधी हुई थी। साथ ही बहुत ब्रूटली उनको मारा गया था। उसके बाद मनीष अपने घर वालों को कॉल करता है। पड़ोसी पुलिस को कॉल करते हैं। मनीष के घर वाले और पुलिस वाले भी वहां पर पहुंच जाते हैं, और पुलिस अपनी इन्वेस्टिगेशन शुरू कर देती है।
दोस्तों, इस पूरे घटनाक्रम को सुनाने का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं है, किसी का दिल दुखाना नहीं है। बल्कि आपको जागरूक करना है, आपको सचेत करना है।
NOTE:- हम इंटरनेट डेटा के आधार पर समाचार लेख तैयार करते हैं और इन लेखों में किसी भी प्रकार की त्रुटि या जानकारी की कमी हो सकती है। यदि आपको हमारी वेबसाइट पर किसी लेख में कोई गलत जानकारी दिखे, तो कृपया हमें बताएं। हम 24 घंटे के भीतर उस लेख को सही करेंगे और आपको बेहतर जानकारी प्रदान करेंगे।
- जसाना गांव डबल मर्डर
- सुखबीर और मोनिका चंदीला हत्या
- फरीदाबाद की दिल दहला देने वाली घटना
- लॉकडाउन के दौरान मर्डर केस
- हरियाणा पुलिस क्राइम इन्वेस्टिगेशन