कर्नाटका के मेलू कोटी गांव में रहने वाली 28 साल की महिला टीचर दीपिका गौड़ा की कहानी किसी रहस्य से कम नहीं है। दीपिका अपने पति लोकेश और 8 साल के बेटे के साथ गांव में रहती थीं। हर दिन सुबह 7 बजे वह अपनी स्कूटी से मेलू कोटी के बस स्टैंड तक जातीं और वहां से बस पकड़कर स्कूल जाया करती थीं। शाम को करीब 5:30 या 6 बजे वह वापस घर लौट आती थीं।
लेकिन 20 जनवरी 2024 का दिन कुछ अलग था। उस दिन दीपिका सुबह 7 बजे तो घर से निकलीं, लेकिन जब शाम के 7 या 8 बज गए, तब तक वह घर वापस नहीं आईं। उनके पति लोकेश को चिंता होने लगी। उन्होंने दीपिका को बार-बार कॉल किया, लेकिन उनका फोन लगातार अनरीचेबल था। आखिरकार, लोकेश ने परेशान होकर पुलिस स्टेशन जाकर दीपिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
दीपिका गौड़ा मर्डर केस टीचर हत्या मामला 2024 प्यार में हुई हत्या की घटना कर्नाटका महिला टीचर हत्या नितीश और दीपिका गौड़ा केस #दीपिका_गौड़ा_हत्या #कर्नाटका_हत्या_मामला #टीचर_मर्डर_केस #क्राइम_न्यूज_2024 #नितीश_दीपिका_केस