Post Office RD Scheme 2025: ₹500 से ₹5000 निवेश पर जानें कितना मिलेगा रिटर्न
Post Office RD Scheme :
हेलो दोस्तों नमस्कार। आज हम बात करेंगे पोस्ट ऑफिस की एक शानदार स्कीम की जिसका नाम है आरडी यानी रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम। अगर आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा बचाकर भविष्य के लिए बड़ा फंड बनाना चाहते हैं तो यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि आरडी स्कीम क्या है, इसमें कितना ब्याज मिलता है, टैक्स का क्या नियम है और इसमें कौन-कौन निवेश कर सकता है। इसके अलावा हम यह भी बताएंगे कि अगर आप ₹500, ₹1000, ₹2000 या ₹3000 हर महीने जमा करते हैं तो 5 साल बाद आपको कितना पैसा मिलेगा।
Post Office RD Scheme क्या है?
सबसे पहले जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम क्या है। दोस्तों, आरडी यानी रेकरिंग डिपॉजिट एक ऐसी बचत योजना है जिसमें आप हर महीने एक निश्चित राशि जमा करते हैं। यह पैसा 5 साल तक जमा करना होता है और आपको उस पर ब्याज मिलता है। यह स्कीम खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो छोटी-छोटी बचत को जोड़कर भविष्य के लिए बड़ा फंड बनाना चाहते हैं।
Post Office RD Scheme 2025 ब्याज दर
अब ब्याज दर की बात करें तो अभी 2025 में पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम पर 6.7% सालाना ब्याज मिल रहा है। यह ब्याज तिमाही आधार पर चक्रवृद्धि होता है। मतलब आपको हर 3 महीने में ब्याज पर ब्याज का फायदा मिलता है। यही वजह है कि यह स्कीम छोटे निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय है।
कौन खोल सकता है आरडी खाता?
अब सवाल आता है कि कौन इस स्कीम में खाता खुलवा सकता है। इसका जवाब है कोई भी भारतीय नागरिक। चाहे पुरुष हो या महिला, अमीर हो या गरीब, सभी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। नाबालिग के नाम से भी माता-पिता इस स्कीम में खाता खुलवा सकते हैं। आप चाहे तो अकेले खाता खोलें या फिर जॉइंट अकाउंट भी ओपन कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होती है।
न्यूनतम और अधिकतम निवेश
जब खाता खुल जाता है तो इसमें आपको एक निश्चित अमाउंट हर महीने 5 साल तक यानी 60 महीनों तक जमा करनी होती है। इस स्कीम में आप मिनिमम ₹100 प्रतिमाह जमा कर सकते हैं और अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। यानी आपके पास जितना पैसा है आप उतना निवेश कर सकते हैं। यही इसकी एक खासियत है।
खाता बढ़ाने की सुविधा
अब जानते हैं कि क्या इस खाते को बढ़ाया जा सकता है। जी हां, जब 5 साल की अवधि पूरी हो जाती है तो आप इसे आगे और 5 साल के लिए बढ़ा सकते हैं। लेकिन यह सुविधा केवल एक बार ही मिलती है। एक्सटेंशन के दौरान वही राशि जमा करनी होगी जो पहले तय हुई थी और उस समय की ब्याज दर के अनुसार आपको ब्याज मिलेगा।
किस्त नहीं जमा करने पर जुर्माना
अगर किसी महीने आप किस्त जमा नहीं कर पाते तो उस पर जुर्माना लगता है। उदाहरण के लिए अगर आपकी किस्त ₹1000 है और आपने समय पर जमा नहीं की तो आपको ₹10 का पेनल्टी चार्ज देना होगा। अगले महीने की किस्त तभी जमा हो सकती है जब आप पिछले महीने की बकाया राशि और जुर्माना दोनों जमा कर दें। अगर लगातार 4 महीने तक किस्त नहीं जमा करते तो खाता बंद हो सकता है।
प्रीमैच्योर क्लोजर नियम
अब प्रीमैच्योर क्लोजर की बात करें तो आप इस अकाउंट को 1 साल से पहले बंद नहीं कर सकते। अगर 1 साल बाद लेकिन 5 साल से पहले बंद करते हैं तो केवल सेविंग अकाउंट की ब्याज दर यानी 4% का ही ब्याज मिलेगा। अगर आप पूरा 5 साल पूरा करते हैं तभी 6.7% ब्याज का लाभ मिलेगा। इसलिए कोशिश करें कि इस स्कीम को 5 साल तक जरूर चलाएं।
मैच्योरिटी कैलकुलेशन (5 साल बाद)
अब बात करते हैं रिटर्न की। अगर आप ₹500 हर महीने जमा करते हैं तो 5 साल बाद आपको लगभग ₹33,670 मिलेंगे। अगर ₹1000 जमा करते हैं तो मैच्योरिटी पर ₹67,154 तक की राशि मिलेगी। इसी तरह अगर ₹2000 हर महीने जमा करते हैं तो 5 साल बाद लगभग ₹1,44,308 मिलेंगे और ₹3000 जमा करने पर ₹2,16,462 तक का फंड बन जाएगा। यानी जितनी ज्यादा राशि आप जमा करेंगे उतना ज्यादा फायदा होगा।
पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: फायदे और नुकसान
अंत में फायदे और नुकसान भी समझ लीजिए। सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह पूरी तरह से सरकारी गारंटी वाली स्कीम है। इसमें गारंटीड ब्याज मिलता है और जोखिम शून्य है। वहीं नुकसान यह है कि इसमें ब्याज दर महंगाई के हिसाब से थोड़ी कम है और जो ब्याज मिलेगा वह टैक्सेबल होगा। फिर भी छोटे निवेशक या सुरक्षित निवेश चाहने वालों के लिए यह स्कीम शानदार विकल्प है।